पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुश्तैनी जेवरात को लेकर परिवार में झगड़ा:एक पक्ष ने दूसरे को लाठियों से पीटा, जान से मारने की दी धमकी

सीकर2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
मारपीट में घायल हुए लोग। - Money Bhaskar
मारपीट में घायल हुए लोग।

पारिवारिक विवाद को लेकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लकड़ी और लोहे की रोड से हमला किया। मामला सीकर के खाटूश्यामजी इलाके का है।

गोवटी गांव के रहने वाले रोहित ने बताया कि साल 2012 में उनकी दादी का देहांत हो गया था। उसके बाद से मकान बंद है। रोहित और उसका परिवार उस मकान से करीब 100 मीटर दूर दूसरे मकान में रह रहे हैं। पिछले एक महीने से परिवार में सोने के जेवरात की बात को लेकर विवाद चल रहा है।

रोहित ने बताया कि उसके ताऊ के लड़के महेंद्र बागड़ी,आकाश सहित अन्य सदस्य रोहित और उसके माता-पिता पर जेवरात का गबन करने का आरोप लगा रहे हैं। रोहित के परिवार को यह पता भी नहीं कि दादी के पास 60 तोला सोना भी था।

झगड़े को सुलझाने के लिए रोहित ने पूरे परिवार के सभी सदस्यों को 25 मार्च को गांव के ही रामदेव मंदिर में बुलाया था। इस दौरान रोहित उसके माता-पिता, भाई और ताऊ किशनलाल बागड़ी मौजूद थे। परिवार के बाकी मेंबर बार-बार देरी करते रहे। इस बीच शाम को 3 बजे बाद उसके ताऊ का लड़का महेंद्र आया।

वह पहले गाली- गलौज करके चला गया। इसके बाद महेंद्र, आकाश, रीना सहित कुल 9 लोग आए। उन्होंने रोहित के परिवार के साथ बुरी तरह से मारपीट की। इन सभी लोगों ने लकड़ी और लोहे की रोड से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी।