पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसीकर में ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी की पीठ पर युवक ने मुक्का मार दिया। मंत्री का बीकानेर जाते समय सीकर में कार्यकर्ता स्वागत कर रहे थे। इस दौरान युवक भीड़ में घुस गया। अचानक हुए घटनाक्रम से मंत्री भी चौंक गए। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि इस तरीके से वह लोगों का आशीर्वाद देता है। युवक महाराष्ट्र का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसका वीडियो भी सामने आया है।
महाराष्ट्र का रहने वाला है युवक
फतेहपुर कोतवाली थाना अधिकारी उदय सिंह ने बताया कि ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी बीकानेर जाते हुए सीकर रुके थे। जिले में कई जगह कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। फतेहपुर कस्बे में आशीर्वाद चौराहे पर भी कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर मंत्री का स्वागत किया। भीड़ में अचानक महाराष्ट्र के औरंगाबाद का रहने वाला इमरान (30) घुस गया। मंत्री का माला पहनाकर कार्यकर्ता स्वागत कर रहे थे। इस दौरान पीछे से युवक ने मंत्री की पीठ पर मुक्का मार दिया। पुलिस युवक को पकड़ती उससे पहले ही भाग गया। वहीं सुरक्षा गार्ड युवक को पकड़ने भागे। इस पर ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि पागल है, जाने दो।
पूछताछ में बोला- पहले भी कई बार ऐसा किया
थाना अधिकारी ने कहा कि आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज देखकर युवक की पहचान की गई। घटनास्थल से कुछ दूर से ही आरोपी पकड़ा गया। पुलिस उसे पकड़कर थाने लेकर आई। पूछताछ में बताया कि वह पीठ पर मुक्का मारकर लोगों को आशीर्वाद देता है। इससे पहले भी कई बार ऐसा किया।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.