पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसीकर में मौसम साफ होने के साथ ही एक बार फिर रात के पारे में गिरावट आई है। सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान .2 डिग्री कम होकर 3.5 डिग्री हो गया है। फिलहाल मौसम विशेषज्ञों की माने तो सीकर में 3 से 4 दिन तक मौसम शुष्क रहेगा। ऐसे में यहां तापमान में गिरावट होने की संभावना भी है।
सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि इससे पहले शुक्रवार को यहां न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री था। केंद्र के मुताबिक मौसम साफ रहने से तापमान में यह गिरावट आई है। फिलहाल जिले में मौसम साफ और उत्तरी हवाएं सक्रिय है। जिसके लंबे समय तक बने रहने से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। ऐसे में रात का पारा जमाव बिंदु तक भी पहुंच सकता है। वहीं केंद्र के आंकड़ों की माने तो पिछले साल 26 नवंबर को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया था।
सीकर में 5 दिनों का न्यूनतम तापमान
26 नवंबर | 3.5 |
25 नवंबर | 3.7 |
24 नवंबर | 2.4 |
23 नवंबर | 3.8 |
22 नवंबर | 4.8 |
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.