पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनीमकाथाना जिला बनने पर छावनी में स्थित कपिल कुंज में छावनी वासीयों ने विधायक सुरेश मोदी का जोरदार स्वागत किया। सभी क्षेत्रवासीयों ने विधायक सुरेश मोदी को साफा और माला पहनाकर स्वागत किया।
ओमप्रकाश साईं को किया याद
इस मौके पर विधायक मोदी ने कहा कि नीमकाथाना को जिला बनाने के संघर्ष में अपना बलिदान देने वाले ओमप्रकाश सांई ने 330 दिन तक भूख हडताल की थी। उनको भी सभी क्षेत्रवासी प्रमाण करते है। विधायक सुरेश मोदी ने कहा कि आज 50 वर्षों बाद यह अवसर आया है कि नीमकाथाना के पहले जिला लगेगा। अब नीमकाथाना को जिला नीमकाथाना के नाम से जाना जाएगा। वर्षों से नीमकाथाना को जिला बनाने की मांग चली आ रही थी जो आज पूरी हुई है।
जिला बनने से विकास की रफ्तार होगी तेज-विधायक
विधायक मोदी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा का धन्यवाद दिया और साथ में श्रीमाधोपुर विधायक दीपेन्द्र सिंह, राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा और खेतड़ी विधायक जितेन्द्र सिंह का नीमकाथाना को जिला बनाने में सहयोग देने में धन्यवाद दिया। विधायक मोदी ने उन सभी पैदयात्रियों का भी धन्यवाद दिया जो 9 दिनों तक 135 किमी नीमकाथाना जिला बनाओं रैली में पैदल चले थे। साथ ही पूर्व आईएएस के.एल. मीणा और प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष का धन्यवाद दिया। विधायक ने कहा कि नीमकाथाना जिला बनने से विकास की रफ्तार ओर तेज गति से हागी। नीमकाथाना क्षेत्र के लोगों ने जिला बनाने को लेकर जयपुर तक पदयात्रा निकाली थी। उन सबको नीमकाथाना जिला संघर्ष समिति द्वारा प्रस्त्ति पत्र दिया जाएगा।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर पूर्व चैयरमैन केशव देव मोदी, पीसीसी सदस्य कान्ता प्रसाद शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष महेश मेगोतिया, नीमकाथाना ब्लॉक अध्यक्ष मदनलाल आडतिया, नगर अध्यक्ष बलदेव यादव, पार्षद श्रवण शर्मा, पार्षद संजीव मोदी, पार्षद कविता कुमावत, पार्षद राकेश जागिड़, पार्षद आसाराम शर्मा, पार्षद कृष्ण सैनी, पार्षद कृष्ण वर्मा, पार्षद राकेश जागिड़, कल्याण मीणा, कैलाश समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.