पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

व्यापारी से मारपीट कर लूट:पांच बदमाशों ने किया हमला, सोमवार को बाजार बंद का आह्वान

नीमकाथाना3 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

नीमकाथाना में व्यापारी के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। व्यापारी सुभाष चंद्र अग्रवाल दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था, तभी यादव कॉलोनी के पास बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और लूटपाट की। मारपीट में व्यापारी सुभाष चंद्र अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

सोमवार को बंद रहेगा नीमकाथाना

मामले में व्यापार महासंघ ने बैठक कर सोमवार को संपूर्ण नीमकाथाना बंद का आह्वान किया। व्यापार महासंघ के अध्यक्ष रामगोपाल राम गोपाल मेगातिया ने बताया की व्यापारी सुभाष चंद्र अग्रवाल दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे। तभी यादव कॉलोनी के पास बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और लूटपाट की। मारपीट में व्यापारी सुभाष चंद्र अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नीमकाथाना जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।

व्यापार महासंघ के अध्यक्ष रामगोपाल मेगोतिया ने कहा कि नीमकाथाना क्षेत्र में आए दिन व्यापारियों के साथ हो रही लूटपाट की घटनाएं हो रही है लेकिन प्रशासन की ओर से घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा। व्यापारी सुभाष चंद के साथ पहले भी तीन बार घटना हो चुकी लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिससे व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापार महासंघ के अध्यक्ष रामगोपाल मेगोतिया ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

पांच नकाबपोश बदमाशों ने किया हमला

व्यापारी सुभाष चंद ने बताया की अपने घर जा रहा था, तभी यादव कॉलोनी के पास का पांच नकाबपोश बदमाशों ने उनके साथ पर हमला कर दिया और उनका बैग छीन लिया। शोर करने पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।