पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअगले महीने यानी फरवरी माह में शहरी सरकार नगर निगम का बजट भी पेश होगा। कोटा नगर निगम में बजट बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई है। निगम उत्तर और दक्षिण की लेखा शाखा से लेकर अन्य विभागों के अधिकारी बजट बनाने में जुटे हुए हैं। इसके लिए मदवार बजट का आंकलन किया जा रहा है। नगर निगम उत्तर और दक्षिण द्वारा फरवरी में बोर्ड की बैठक कर तैयार बजट पेश किया जाएगा जिसका अनुमोदन भी बोर्ड बैठक में कराया जाएगा।
नगर निगम के अधिकारियों की माने तो वित्तीय वर्ष 2022- 23 में कोटा नगर निगम दक्षिण का बजट प्रस्ताव 768 करोड़ 89 लाख रुपए का तैयार किया गया है। अभी इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी तरह से व्यय बजट भी 7 अरब 68 करोड़ 89 लाख रखा गया है। ऐसे में नगर निगम कोटा दक्षिण द्वारा जितनी आय की जानी है उतना ही व्यय किए जाने से बिना लाभ-हानि का बजट पेश होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार पिछली बार नगरीय विकास कर का लक्ष्य 10 करोड़ था जिसमें से अभी तक केवल डेढ़ करोड रुपए ही प्राप्त हुआ है। ऐसे में आगामी वित्त वर्ष में उसे घटाकर 7 करोड रुपए ही करने का अनुमान है।
कोटा नगर निगम उत्तर के अधिकारियों का कहना है कि उत्तर निगम का बजट भी लगभग इतना ही होगा। अभी इसे लेकर विभागों से प्रस्ताव लिए जा रहे हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.