पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबूंदी जिले में सोमवार को भी सर्द मौसम से जनजीवन प्रभावित रहा। दिनभर कोहरे की चादर के चलते दिन में भी रात जैसा अंधेरा नजर आया। सोमवार सुबह से ही बर्फीली हवाओं के साथ कोहरे की चादर के चलते लोगों को सर्दी के साथ ही परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोहरे से विजिबिलिटी भी प्रभावित हुई है। विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर धीमी गति से निकलना पड़ा।
सोमवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और अधिकतम तापमान अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोग को घरों में भी अलाव और हीटर चलाने को मजबूर हो गए। खेतों में ओस की परत जम गई। सर्दी के साथ बर्फीली हवाओं ने लोगों की धूजणी छुड़ा दी।
जिले में मौसम में हो रहे बदलाव के साथ ही किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। किसानों का कहना है कि सर्दी के चलते पाला पड़ने से सरसों, धनिया और चने की फसलों में नुकसान होने की संभावना है। किसानों ने बताया की पहले बेमौसम बारिश और अब पाला पड़ने से फसलों में रोग बढ़ रहा है। किसानों की फसलों में नुकसान भी बढ़ रहा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.