पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबारां के छबड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को जमीनी विवाद को लेकर दो परिवारों में लाठी-भाटा जंग हो गई, जिसमें पत्नी-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए छबड़ा के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में बारां रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार छबड़ा थाना क्षेत्र के राजपुरा गांव में दो परिवारों में जमीन को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में लाठी-भाटा जंग हो गई। जिसमें एक पक्ष के मेघराज और उसकी पत्नी सुनीता घायल हो गए। मेघराज के पैर में फ्रैक्चर के साथ सिर में चोटें आई है। सूचना मिलने पर छबड़ा पुलिस ने बारां पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज किए।
छबड़ा थानाधिकारी नेकी राम ने बताया कि राजपुरा गांव में कोई जमीनी विवाद हुआ है। थाने पर कोई मामला दर्ज कराने तो नहीं आया, लेकिन पुलिस को जानकारी मिलने पर बारां में भर्ती घायलों के बयान लेने कांस्टेबल को भेजा है। बयान दर्ज होने के बाद मामला दर्ज कर आरोपीयों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.