पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंआरएसएस के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य राम माधव ने रविवार को सनसिटी सोशल मिडिया कन्वेंशन के अंतिम सत्र में हिस्सा लिया। वैश्विक परिदृश्य में भारत का उदय विषय पर विचार रखते हुए कहा 70 सालों में समाज को हमने बांटकर रखा। जिसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा- पहले हम आतंकवादियो से डरते थे, लेकिन आज आतंकवादी हमसे डरते हैं की भारत मार डालेगा। पाकिस्तान हमारे लिए छोटा सा खेल है।
उन्होंने हाल ही में फिल्म अभिनेत्री रिचा चड्डा के एक ट्वीट को लेकर भी निशाना साधा। कहा- फिल्म इंडस्ट्री में जो लोग उल्टा सीधा ट्वीट करते हैं वो एक उन्माद है। ऐसे लोग चीनी भाषा में बनाकर दिखाओ ना। यदि कोई गलवान को हाई कहता है तो हम यही कहेंगे कि अब तुम्हारे नाटक नही चलेंगे।
उन्होंने कहा- पहले हमारी सीमा का उलंघन चीन हर साल 5 से 6 हजार बार कर लेता था। कभी कभी 20 दिन तक आकर बैठ जाता था। 2013 में लद्दाख के चुशूल क्षेत्र में 19 किमी अंदर 21 दिन बैठा रहा। वहां उन्होंने हमारी सेना के 2 पोस्ट खाली करवाए फिर वापस गए।
लेकिन आज जो आने की कोशिश करते हैं तो हम जमीन पर सेना लेकर भी खड़े हो जाते हैं। जब चीन टैंक लाया तो हम भी टैंक लेकर पहुंचे। आज 5 स्थानों पर चीन को वापस लौटना पड़ा। जबकि चीन की नीति है जो मैं कब्जा करता हूं वो मेरा है जो में क्लेम करूंगा वो मेरा है, लेकिन आज हम उन्हे जवाब दे रहे हैं।
देश में पहले टायर भी नहीं बनता था। आज युद्ध विमान बन रहे हैं। कार्गो विमान बन रहे हैं। हम अपने पैरो पर खड़े हैं। भारत आज आत्मसम्मान के साथ खड़ा है। आज भारत का सम्मान बहुत ऊंचा है। दुनिया में कभी इस देश के बारे में अलग अलग बातें कही जाती थीं, आज वही दुनिया में भारत सम्मान के साथ जीता है। आज भारत का व्यक्ति कहीं भी हो उसकी सुरक्षा, चिंता की जिम्मेदारी भारत सरकार की है। मलेशिया जैसे बड़े देशों के साथ भी हमने व्यापारिक संबंध कम कर दिए हैं।
कश्मीर के मुद्दे पर कहा- आज कश्मीर के अंदर 2015 के बाद से बहुत बदलाव आया है। जब धारा 370 हटाई थी तब नेताओं ने कहा खून की नदियां बहेंगी। धारा 370 हटाने से पहले एक ही दिन में मैंने 350 जगह पत्थरबाजी होते देखी है, लेकिन आज एक भी पत्थर मारने की घटना नहीं होती। आज देश को एक करने का प्रयास हो रहा है। दृढ़ता से काम होता है। कुछ समय लगेगा लेकिन आपको लगेगा देश उस दिशा में जा रहा है। आज भारत आत्मनिर्भर बन रहा है।
सोशल मिडिया पर फ्रीडम को लेकर कहा कोई भी अपने विचार रख सकता है। आज देश की अच्छाई के लिए क्या काम हो सकता है। भारत के विकास को लेकर कहा जिन लोगों के हाथ में देश की कमान थी वह लोग भारत को मानते ही नहीं थे। भारत अपने अस्तित्व के आधार पर पिछले 70 साल में खड़ा नहीं हो पाया, लेकिन आज भारत खड़ा हो रहा है।
ग्लोबल लेवल पर चीन देश 18, अमेरिका 25 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी है। हमारा देश जिस तरह से तरक्की कर रहा है उससे आने वाले समय में 5 ट्रिलियन और 2030 तक 10 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी देश बनेगा।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अब हिंदुत्व पर किताब लिखनी पड़ रही है। कल तक जो हिंदुत्व पर सवाल उठाते थे उन नेताओं को अब जनेऊ पहनना पड़ रहा है। आज का भारत बदल रहा है इसलिए नेताओं को भी अपनी भाषा बदलनी पड़ रही है, व्यवहार बदलना पड़ रहा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.