पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकांग्रेस पार्टी के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आज विधायक जेपी चंदेलिया के पिलानी कार्यालय पर हुई। इस अवसर पर कार्यालय का उद्घाटन भी विधायक चंदेलिया द्वारा किया गया।
बैठक में विधायक जेपी चंदेलिया ने कांग्रेस के पिलानी व चिड़ावा ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा भी की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जानकारी दी कि पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष पद पर राजकुमार फौजी और चिड़ावा के लिए मेहर कटारिया को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है तथा दोनों जगह शीघ्र ही कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
विधायक चंदेलिया ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से राज्य सरकार की 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। कार्यकर्ता पार्टी के संदेश के साथ लोगों तक पहुंचेंगे, पदयात्राएं होंगी और लोगों को कांग्रेस की विचारधारा के बारे में बताया जाएगा साथ ही उन्हें कार्यकर्ता के रूप में जोड़ने का अभियान भी चलेगा। वहीं आज हुई बूंदाबांदी के बीच संपन्न कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में विधायक जेपी चंदेलिया ने इसे अच्छा शगुन बताया।
ये रहे मौजूद
बैठक में पिलानी पालिकाध्यक्ष हीरालाल नायक, रोहिताश्व रणवा, नगेंद्र बंटी नोवाल, किशन भोमिया, अनूप नेहरा, पुनीत रूथला, राजकुमार भास्कर, विकास जाखोदिया, नबील खान, चंदन वर्मा, अभिषेक सोनू शर्मा, महीपाल पूनिया, अनिल पूनिया नफीस मंडेलिया, राजेंद्र पाल सिंह कोच सहित जिला परिषद सदस्य, बीडीसी मेम्बर्स, पार्षद तथा बड़ी संख्या में पिलानी ब्लॉक व दोनों नगरपालिका क्षेत्रों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.