पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डॉ. जगदीश प्रसाद राज्य स्तर पर सम्मानित:बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर किया गया सम्मान

झुंझुनूं2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
डॉ. जगदीश प्रसाद राज्य स्तर पर सम्मानित - Money Bhaskar
डॉ. जगदीश प्रसाद राज्य स्तर पर सम्मानित

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर झुंझुनूं के सूरजगढ निवासी डॉ. जगदीश प्रसाद को राज्य स्तर सम्मानित किया है। महिला अधिकारिता विभाग की आयुक्त पुष्पा सत्यानी उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

डॉ जगदीश प्रसाद फिलहाल निदेशालय, महिला अधिकारिता में राज्य समन्वयक के पद पर कार्यरत हैं। बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना का प्रदेश में सफल क्रियान्वयन के लिए राज्य नोडल अधिकारी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इस योजना में किये गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए भारत सरकार की ओर से राजस्थान को सर्वश्रेष्ठ राज्य श्रेणी में लगातार तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। बालिकाओं के लिए राज्य में संचालित मुख्यमंत्री राजश्री योजना के निर्माण, राज्य स्तर पर क्रियान्वयन तथा पर्यवेक्षण में डॉ. जगदीश प्रसाद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई है।

निर्भया प्रकरण के बाद उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को राहत एवं न्याय सुलभ कराने के लिए अपराजिता वन स्टॉप क्राइसिस मैनेजमेंट सेंटर फॉर वीमेन केन्द्र को शुरू करने एवं उसके सफल संचालन को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इससे पहले भी डॉ. जगदीश प्रसाद को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 15 अगस्त 2019 को मुख्यमंत्री राज्य स्तरीय योग्यता पुरस्कार से सम्मानित कर चुके हैं। इसके अलावा वर्ष 2016 में विभाग के सर्वश्रेष्ठ अधिकारी के रूप में महिला एवं बाल विकास मंत्री की ओर से राज्य स्तरीय पुरस्कार तथा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए अपने योगदान के लिए डॉ. प्रसाद को समर्पण राष्ट्रीय गौरव सम्मान -2021 प्रदान किया जा चुका है।