पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पायलट बोले- कार्यकर्ता का मान-सम्मान जरूरी:कहा- पार्टी के आदेश से किसानों के बीच जा रहा, 2023 में जीत का लक्ष्य

झुंझुनूं5 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यकर्ताओं का मान- सम्मान जरूरी - Money Bhaskar
कार्यकर्ताओं का मान- सम्मान जरूरी

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट झुंझुनूं की हवाई पट्टी से रवाना हुए। पायलट ने बुधवार झुंझुनूं के गुढा में हुए किसान सम्मेलन को संबोधित किया था। सचिन पायलट झुंझुनू के सर्किट हाउस में ही रुके थे। उन्होंने झुंझुनू सर्किट हाउस से रवाना होने से पहले कहा कि कांग्रेस किसान नौजवान व गरीबों को लेकर चिंतित है। यह बात झुंझुनूं सर्किट हाउस में पायलट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही।

पायलट ने कहा कि पांच साल बीजेपी और पांच साल कांग्रेस की परिपाटी को हमें खत्म करना होगा। उन्होंने कहा कि अगर सब मिलकर तन-मन, त्याग, समर्पण और तपस्या से जनता की सेवा कर काम करेंगे तो जनता का आशीर्वाद पुनः मिलेगा। हम चाहते हैं कि इनका समाधान हो। इसलिए हमारी कोशिश यह है, इन दस महीनों में हम खूब मेहनत करें। ताकि 2023 में कांग्रेस सरकार फिर से रिपीट हो। हमारी सरकार 1998 में बनी फिर 2003 व 2013 में हार गए। अब सब को ध्येय यही है कि कांग्रेस सरकार 2023 में रिपीट हो।

उन्होंने कहा - हमारे नेताओं को बस यह समझना होगा कि लोगों के दिलों को कैसे जीता जाए और इस पर काम कैसे करें। इस दौरान पायलट ने कार्यकर्ताओं से भी फीडबैक भी लिया। साथ ही आमजन की समस्याओं को भी सुना। इस दौरान परिवहन मंत्री बृजेन्द्र सिंह ओला भी साथ रहे।

भाजपा में बंदरबाट

उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी ताकत से लगी हुई, लेकिन उनके अंदर अफरा-तफरी व बंदरबाट है, वहां नेतृत्व का पता नहीं चल रहा है। चार साल में भाजपा प्रदेश में विपक्षी की भूमिका नहीं निभा पाई है। जनता सब समझ चुकी है, इसलिए उनको भाजपा से कोई उम्मीद नहीं है।

प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर बोले

किसान सम्मेलन कार्यक्रम को लेकर प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा की ओर से दिए गए बयान पर पायलट ने कहा कि वह सब अपने अपने दायरे में काम कर रहे हैं, कांग्रेस को मजबूत करने का काम रहे हैं।

कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व पार्टी को मजबूत करने में लगा हुआ है इसलिए जितना उनसे बन पा रहा वह कर रहे है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जब भी उन्हें जिम्मेदारी दी है। उसको बखूबी निभाई है। इसका उदाहरण हिमाचल है। वहां खूब मेहनत की कांग्रेस ने जीत हासिल की।

उन्होंने कहा कि हिमाचल की जीत में प्रियंका गांधी का बहुत बड़ा योगदान रहा। जो भ्रम पैदा किया गया वह तोड़ा। जो डबल इंजन की बात कर रहे थे उनका एक इंजन सीज हो गया। दूसरा इंजन 2024 में दिल्ली में सीज करेंंगे।

किसान सम्मेलन को लेकर बोले

उन्होंने बातों ही बातों में इशारा भी दे दिया कि वह राष्ट्रीय नेतृत्व के कहने पर ही किसानों के बीच जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह जो भी काम कर रहे हैं कांग्रेस पार्टी के कहने पर ही कर रहे हैं। राहुल गांधी भी आज देश, समाज, किसान को बचाने के लिए चल रहे हैं।

शीर्ष नेतृत्व भी पार्टी को मजबूत करने में लगा हुआ। इसलिए हमारी भी जिम्मेदारी बनती है की पार्टी को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि यह सभा किसानों की है। किसानों की कोई जात नहीं होती। हमारी यह जिम्मेदारी बनती है कि किसानों के लिए संघर्ष करें।

पेपर लीक प्रकरण पर बोले

उन्होंने कहा कि पेपर लीक प्रकरण बहुत बड़ा विषय है, चाहे पक्ष हो विपक्ष हो यह हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि उनका विश्वास हम पर कायम रहे। अगर लाखों बच्चे कहें कि वह खुद को ठगा हुए समझ रहे हैं या उनको न्याय नहीं मिल पा रहा है तो यह एक बहुत बड़ा विषय है। उनको विश्वास दिलाना होगा। इसलिए जो भी काम हो पारदर्शिता में होना चाहिए और संतोषजनक होना चाहिए।

उन्होंने नियुक्तियों को लेकर कहा कि हर एक कार्यकर्ताओं को पद नहीं दे सकते, लेकिन कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान, भागीदारी, बहुत जरूरी है। चार साल में खूब नियुक्ति हुई, बहुत से लोगों को मौका मिला। इसमें और भी बहुत कुछ कर सकते हैं।