पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न:नर्मदेश्वर महादेव और राधा कृष्ण मंदिर की प्रतिष्ठा संपन्न

जैसलमेर2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के श्रीमालियों का चौक स्थित नर्मदेश्वर महादेव व राधा कृष्ण मंदिर का प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न हुआ। इसमें शहर सहित आसपास के समाजबंधुओं ने भाग लिया। समाज अध्यक्ष कांतिलाल व्यास ने बताया पांच दिवसीय नर्मदेश्वर महादेव व राधा कृष्ण मंदिर की प्रतिष्ठा महोत्सव में अंतिम दिवस भगवान की मूर्तियों को यज्ञ शाला से हाथी व रथ लेकर ढोल के साथ मंदिर ले जाया गया, जहां उन्हें स्थापित किया गया। मुख्य आचार्य पं. अरुण दवे त्रिकाल ने बताया शुभ मुहूर्त में कार्य किया। मुख्य यजमान सुरेश दवे टापरा परिवार की ओर से विधि विधान से भगवान की मूर्तियां, कलश व ध्वजा लगाई गई। सांय कालीन समाज के हनुमान वाड़िया में भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि नई दिल्ली राष्ट्रीय बार काउंसिल उपाध्यक्ष सुरेश श्रीमाली, अखिल भारतीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज पुष्कर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चिरंजीलाल दवे जालोर, अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिवेदी, पूर्व प्रधान महेश दवे जसरा, जिला बार जालोर अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीमाली, विधानसभा अनुभाग अधिकारी जयपुर ललित त्रिवेदी, लूणी कंठा महासभा अध्यक्ष अनु महाराज कल्याणपुर ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पुण्य के कार्य में पैसा खर्च करना बहुत ही श्रेष्ठ कार्य है। भाग्यशाली व्यक्तियों को यह अवसर मिलता है। मुख्य यजमान सुरेश दवे एवं कमला दवे टापरा का श्रीमाली समाज बालोतरा समाज अध्यक्ष कांतिलाल दवे व प्रबुद्धजनों ने प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान किया। वहीं महिला मंडल की ओर से 21 किलो माला से माल्यापर्ण कर अभिनंदन किया। महाआरती के बाद महाप्रसादी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मांगीलाल असाड़ा, जयप्रकाश शर्मा, रमेश त्रिवेदी, तेजप्रकाश अवस्थी, प्रदीप दवे, सोहन दवे, अमित दवे, महिला मंडल से शशिकला अवस्थी, शोभा दवे, ममता दवे, चित्रा व्यास आदि समाजबंधु मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...