पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसुबह 9 बजे सालमसागर तालाब से शोभायात्रा निकाली जाएगी जो राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पोकरण के प्रांगण में पहुंचेगी। इसके साथ ही उसी दिन सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैदान में कालबेलिया नृत्य का आयोजन होगा। इसके साथ ही मिस्टर पोकरण व मिस पोकरण की प्रतियोगिता होगी। यहां पर साफा बांधो प्रतियोगिता के साथ ही भवाई नृत्य, रस्सा-कस्सी एवं मटका रेस का आयोजन होगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे से 12.40 बजे तक पदमश्री अवार्ड प्राप्त अनवर खान बईया एवं पदमश्री लाखे खान द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जाएगा एवं इसके बाद पुरस्कार वितरण किए जाएगे। इसी दिन शाम विद्यालय के मैदान में सेलिब्रिटी मिलिंद गाबा, आस्था गिल के साथ ही सवाई भट्ट एवं स्वरूप खान द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। 3 फरवरी : सुबह नगर आराध्य लक्ष्मीनाथजी के मंदिर में आरती के साथ ही सोनार दुर्ग से शोभायात्रा से किया जाएगा। यह शोभायात्रा दुर्ग से रवाना होकर मुख्य बाजार से होती हुई शहीद पूनमसिंह स्टेडियम पहुंचेगी एवं यहां पर अतिथियों द्वारा मरु महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। यहां पर सबसे आकर्षित प्रतियोगिता मिस्टर डेजर्ट एवं मिस मूमल के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। पहली बार मरू महोत्सव में मिसेज जैसलमेर की प्रतियोगिता आयोजित होगी। यहां पर लाइव आर्ट कैम्प एवं लाइव क्ले पोर्टेट शो का आयोजन होगा। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे से 3.30 बजे तक डाइन विद जैसलमेर होगा। जिसमें जैसलमेरी व्यंजनों की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही पूरे दिन फोटोग्राफी प्रदर्शनी भी लगेगी। शाम 7 बजे शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में सेलिब्रिटी सलीम सुलेमान मर्चेंट द्वारा कल्चर प्रोग्राम के साथ ही ख्यातनाम कलाकार तगाराम भील द्वारा राजस्थानी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जाएगा एवं अंत में शानदार आतिशबाजी की जाएगी। 4 फरवरी : मरु महोत्सव के दौरान 4 फरवरी को सुबह 7 से 8 बजे तक गड़ीसर सरोवर पर योगा एवं संगीत का कार्यक्रम होगा। इसके बाद सुबह 9.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक डेडानसर मैदान में सीमा सुरक्षा बल द्वारा सबसे आकर्षक कार्यक्रम ‘कैमल टेटू शो’ का आयोजन किया जाएगा। सुबह 8वें अजूबे माउण्टेन बैंड की स्वर लहरियों पर यह शो होगा। इसके साथ ही यहां पर कैमल डेकोरेशन, शान-ए-मरुधरा, एयरफोर्स द्वारा रोमांचक एवं साहसिक प्रदर्शन एयर वॉरियर ड्रिल, पणिहारी मटका रेस, कैमल पोलो मैच, सीमा सुरक्षा बल द्वारा एक्रोबेटिक्स कैमल टैटू शो का प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं कब्बडी मैच, रस्साकसी (भारतीय एवं विदेशी पुरुष व महिला) की प्रतियोगिताएं होगी। इसके बाद दोपहर 4 से शाम 7 बजे तक खुहड़ी के धोरों पर कैमल सफारी एवं ऊंटों से संबंधित अन्य गतिविधियां होगी। इसके साथ ही पहली बार खुहड़ी में शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक एस्ट्रोनोमी वर्कशॉप, स्काई गेजिंग एवं आकाशीय तारों की फोटोग्राफी होगी। शाम 7 बजे से 9.45 बजे तक शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में सेलिब्रिटी रघु दीक्षित व अतरंगी प्रोजेक्ट द्वारा बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जाएगा। वहीं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार गाजी खान बरना एवं उनके दल द्वारा शानदार डेजर्ट सिंफनी की सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। 5 फरवरी : मरु महोत्सव के चौथे व अंतिम दिन 5 फरवरी को सुबह 6.30 से 8 बजे तक खाभा फोर्ट में मयूरो के लाइव का दृश्यावलोकन किया जा सकेगा। वहीं वाद्य यंत्रों की लाइव प्रस्तुति की जाएगी। इसके बाद सुबह 10 बजे प्राचीन कुलधरा गांव में रंगोली मांडना एवं वॉल पेटिंग की जाएगी। सुबह 10 बजे से 2 बजे तक लाणेला के रण में घुड़दौड़ का आयोजन होगा। दोपहर 4.30 बजे से 6.30 बजे तक सम में कैमल नृत्य, घुड़ नृत्य के साथ ही कैमल रैस का आयोजन होगा। इसके साथ ही यहां पर भी शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक एस्ट्रोनोमी वर्कशॉप, स्काई गेजिंग एवं आकाशीय तारों की फोटोग्राफी होगी। मरु महोत्सव के अंतिम दिन माघ पूर्णिमा की धवल चांदनी तले सम के लहरदार रेतीले धोरों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। जिसमें सेलिब्रिटी सलमान अली, सन्मुख प्रिया व अंकित तिवारी द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जाएगा। वहीं निंबला के कलाकार भुट्टे खान द्वारा डेजर्ट सिंफनी का सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.