पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जनजागरूकता अभियान:आपदा आधारिता जागरूकता अभियान का कार्यक्रम 2 से

जैसलमेर2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

कमाण्डेंट 6वीं बटालियन एनडीआरएफ गृह मंत्रालय वडोदरा गुजरात द्वारा जिले में 2 से 16 फरवरी तक आपदा आधारिता जनजागरूकता अभियान विद्यालयों में आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर टीना डाबी ने एक आदेश जारी कर इस अभियान के सफल संचालन के संबंध में संबंधित उपखंड अधिकारियों को नोडल अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक जैसलमेर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जनजागरूकता अभियान के तहत उपखंड फतेहगढ़ में 2 फरवरी को राउमावि फतेहगढ़ में, 3 फरवरी को देवीकोट, 4 फरवरी को सांगड़ तथा 5 फरवरी को रामा में शिविर लगाया जाएगा। इसी प्रकार उपखंड जैसलमेर में 6 फरवरी को एसबीके राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में, 7 फरवरी को राबाउमावि, 8 फरवरी को अशसागो राउमावि, 9 फरवरी को मिश्रीलाल सांवल महिला कॉलेज व 10 फरवरी को औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र जैसलमेर में शिविर रखा गया है। उन्होंने बताया कि उपखंड पोकरण में 11 फरवरी को राउमावि पोकरण में, 12 फरवरी को मंगलपुरा पोकरण में, 13 फरवरी को राजकीय स्वामी विवेकानंद मॉडल उमावि पोकरण में तथा उपखंड भणियाणा में 14 फरवरी को राउमावि भणियाणा, 15 को राजमथाई तथा 16 को फलसूंड में शिविर रखा गया है।

खबरें और भी हैं...