पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राजनीतिक प्रस्ताव:प्रदेश के कांग्रेस राज से त्रस्त हो चुकी है जनता: भाटी

जैसलमेर2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

पूर्व विधायक छोटूसिंह भाटी ने प्रदेश कार्यसमिति में हुए पारित राजनीतिक प्रस्ताव का पठन करते हुए प्रदेश में फैली अराजकता व लचर कानून व्यवस्था पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जनता प्रदेश के कांग्रेस राज से त्रस्त हो चुकी है। विधानसभा चुनाव में कम समय बचा है, हमें जनता के सामने जाकर उनको कांग्रेस सरकार से हो रही बाधाओं व समस्याओं को अपने संगठन स्तर पर उतारकर उनसे वादा करना होगा कि हम आने वाले चुनाव में विजयी होकर आपकी समस्याओं व बाधाओं को दूर करेंगे एवं राजस्थान के विकास को नई दिशा देने का प्रयास करेंगे। जिला महामंत्री सुशील व्यास ने कार्यसमिति सभा का संचालन करते हुए डाटा प्रबंधन एवं भाजपा सरल एप की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मंडल अध्यक्षों से आह्वान किया कि सभी अपने अपने मोबाइल पर भाजपा सरल ऐप डाउनलोड कर एवं कार्यकर्ताओं को भी डाउनलोड करवाकर उनके व्यक्तिगत डेटा पूर्ण करवाएं। जिला महामंत्री सवाईसिंह गोगली ने बूथ एवं शक्ति केंद्र सशक्तिकरण से अवगत करवाया।

बैठक में करुणा कंवर, शंभूदान भेलानी, नाथूराम विश्नोई, स्वरुपसिंह झिनझिनयाली, कंवराजसिंह चौहान, उम्मेदसिंह गुंजनगढ़, मदनसिंह राजमथाई, संजय आचार्य, अरुण पुरोहित, महेश कड़वासरा, लक्ष्मणसिंह सुल्ताना, ओम इणखिया, पदमसिंह पूनमनगर, सुमेरसिंह खुहड़ी, शिवदानसिंह देवीकोट, गिरधरसिंह कपूरिया, भरत रतनू, हनुमानसिंह, रतनसिंह फलसूंड, गिगूलाल राठी, हाथीसिंह मूलाना, कादर बक्स, महेंद्र भील, अनिकेत बिस्सा, मनोहरसिंह दामोदरा, हजारी कुमावत, मनोरमा वैष्णव, लता नाचना, जयप्रकाश आचार्य, एडवोकेट विमलेश पुरोहित, मनोज भाटिया सहित जिला कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित रहे। नगर कार्य समिति के महामंत्री भवानीसिंह, जितेंद्र भूतड़ा व सुरजाराम ओड ने व्यवस्था में सहयोग किया।

खबरें और भी हैं...