पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी:सिवांची मालानी की ओर से  समाज के मंदिर में सोमवार को  सूर्य सप्तमी महोत्सव के तहत  विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए

जैसलमेर2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में शहीद दिवस पर जिले भर में 30 जनवरी को शहीद दिवस का आयोजन किया गया। शहीद दिवस के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के सभी शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भारत जोड़ो यात्रा के एक भाग के समापन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के लाल चौक में तिरंगा ध्वज फहराया गया। इस क्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष उम्मेदसिंह तंवर द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया। तत्पश्चात सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी धर्मों की प्रार्थना की गई। प्रार्थना के बाद महात्मा गांधी का प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहिए जे पीड पराई जाणे रे का सामूहिक गान किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष उम्मेदसिंह तंवर ने महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मोहन से महात्मा बनने के लिए गांधी ने बहुत बड़ा योगदान देश की आजादी और भारत में जनजागरण किया। महात्मा गांधी का जीवन ही संदेश है। इस अवसर पर कृषि उपज मंडी समिति मोहनगढ़ के अध्यक्ष रुपचंद सोनी, डेयरी संघ के अध्यक्ष चिमनाराम चौधरी, खेताराम मेघवाल, नखतसिंह भाटी, महेंद्रसिंह चौहान, मंगलसिंह धोबी, पूनमाराम गेंवा, प्रेम भार्गव, नवरंग खान कंधारी, जैनाराम सत्याग्रही, नेमीचंद भार्गव, चंद्रप्रकाश पुरोहित, सुरेंद्र कुमार, गजेंद्र पंवार, डॉ. गोवर्धन भील, पम्मुमल, जाकिर हुसैन, रामचंद्र सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...