पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

निरीक्षण:अधिकारियों ने किया मरू महोत्सव स्थल का निरीक्षण

जैसलमेर2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित होने वाले मरू महोत्सव स्थल का सोमवार की शाम को एसडीएम प्रभजोतसिंह गिल व जैसलमेर पूर्व प्रधान अमरदीन फकीर ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने मरू महोत्सव स्थल पर लगाए जा रहे बड़े शामियाना भी बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल, प्रतियोगिता आयोजित होने वाला स्थल, पार्किंग व्यवस्था, अतिथियों के बैठने का स्थल, जमसमूह बैठने का स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं के बारे में पूर्व प्रधान अमरदीन फकीर एसडीएम से जानकारी प्राप्त की। एसडीएम के साथ पोकरण तहसीलदार रणछोड़लाल, सांकड़ा नायब तहसीलदार भीखदान रतनू, पालिका के सहायक राजस्व अधिकारी रामस्वरूप गुचिया, इशाक मोहम्मद, महेन्द्रसिंह रतनू, पार्षद प्रतिनिधि अशोक दैया, कांग्रेस युवा नेता महेश पुरोहित सहित कई लोग उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...