पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दबंग-3 का "आवारा" सिंगर सलमान अली आएंगे जैसलमेर:इंडियन आइडल फेम शनमुख प्रिया भी होंगी साथ, डेजर्ट फेस्टिवल में होगी म्यूजिकल नाइट

जैसलमेर2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर। इंडियन आइडल फेम सलमान आली और शनमुख प्रिया।

जैसलमेर में 3 से 5 फरवरी को होने जा रहे डेजर्ट फेस्टिवल में इंडियन आइडल के विनर सलमान अली भी मेहमानों की लिस्ट में शामिल है। वे 5 फरवरी को सम के रेगिस्तान में अपनी साथी शनमुख प्रिया के साथ आएंगे। जिला प्रशासन ने दोनों सिंगर का वीडियो जारी किया है। इस वीडियो के जरिए दोनों सिंगर ने फेस्टिवल में आने के लिए लोगों को इनवाइट भी किया है।

डेजर्ट फेस्टिवल 3 से 5 फरवरी तक होगा। इस फेस्टिवल में राजस्थानी रंगों के साथ-साथ बॉलीवुड की म्यूजिकल सेलिब्रिटी को भी देखने और सुनने का मौका मिलेगा। जिला प्रशासन ने डेजर्ट फेस्टिवल के आखिरी दिन खास तौर से इंडियन आइडल फेम और बॉलीवुड सिंगर सलमान अली व शनमुख प्रिया को इनवाइट किया है जो अपनी मखमली आवाज से रेगिस्तान को गुंजाएंगे। सम के रेतीले टीलों पर डेजर्ट फेस्टिवल का समापन होगा।

सलमान खान की दबंग-3 के आवारा गाने से हुए हिट
इंडियन आइडल-10 के विनर व बॉलीवुड सिंगर सलमान अली हरियाणा के मेवात के रहने वाले हैं। सलमान अली ने रियलिटी शो इंडियन आइडल-10 का खिताब जीता। उनके गाए सूफी गीतों ने सबका मन मोहा। अपने सुरों से करोड़ों भारतीयों के दिलों को जीतने वाले सिंगर सलमान अली ने 6 साल की उम्र से अपनी गायकी शुरू की थी।
सलमान खान की फिल्म दबंग-3 के गाने आवारा से बॉलीवुड में एंट्री की। वहीं इंडियन आइडल-12 की सिंगर शनमुख प्रिया आंध्र प्रदेश की रहने वाली हैं। अपनी यूडलिंग गायकी स्टाइल से वो सबका दिल जीत लेती है। दोनों ही सिंगर की जोड़ी सम के रेगिस्तान में धमाल मचाने को बेताब है। उनके जैसलमेर आने की खबर से कई फेंस भी उनको सुनने जैसलमेर आएंगे।