पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभारतीय जनता पार्टी जैसलमेर की जिला कार्यसमिति की बैठक स्थानीय भाजपा कार्यालय में सोमवार को जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विक्रमसिंह नाचना, कविता खत्री, पूर्व विधायक डॉ. जितेंद्रसिंह, छोटूसिंह भाटी, प्रधान तनसिंह, महामंत्री सवाईसिंह व दलपत हिंगड़ा मंचासीन रहे। जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा ने कार्यसमिति सदस्यों को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति में लिए गए निर्णय से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 2023 में विधानसभा एवं 2024 में लोकसभा के आम चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से ही कमर कस लेनी चाहिए। प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन के प्रति निष्ठावान होकर सक्रिय भूमिका निर्वहन करनी है। जिससे हम चुनावी लक्ष्यों को हासिल करते हुए राजस्थान में सरकार बनाएं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.