पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

न्यू इंडिया:प्रधानमंत्री के मन की बात लाइव कार्यक्रम में जुड़े भाजपा कार्यकर्ता

जैसलमेर2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 97वें कार्यक्रम में कई मुद्दों पर चर्चा करते हुए न्यू इंडिया पर फोकस किया। कार्यक्रम जैसलमेर जिले के सुल्ताना गांव से भी जोड़ा गया। जिसे भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ कई लोगों ने लाइव देखा। मोदी ने मिलेट्स की तुलना योग से करते हुए कहा कि देश के प्रयास और दुनिया में बढ़ने वाली मिलेट्स की डिमांड से हमारे छोटे किसानों की ताकत बढ़ेगी व उनकी आय में वृद्धि होगी। मोटे अनाज बाजरे का जिक्र करते हुए योग और विभिन्न तरह के मोटे अनाजों में काफी समानता बताई। फिटनेस में दोनों की समान भागीदारी बताते हुए कहा कि आज लोग मोटे अनाज को अपने खानपान का हिस्सा बना रहे हैं। मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक महेंद्र तंवर ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान जैसलमेर भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा, जिला प्रमुख प्रतापसिंह सोलंकी, पूर्व विधायक डॉ. जितेंद्रसिंह, युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आईदानसिंह भाटी, जिला महामंत्री सुशील व्यास व सवाईसिंह गोगली, जिला मंत्री कंवराजसिंह चौहान, जुगतसिंह सुल्ताना, आईटी सेल के मगसिंह, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह सुल्ताना, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कविता खत्री, मधु शर्मा, किरण भाटी, मनोरमा वैष्णव, धाई पालीवाल, मनोज भाटिया, लीलूसिंह, जगन्नाथसिंह, प्रेमसिंह सुल्ताना, गोपालसिंह, ओम इनखिया, भवानीसिंह, सुरजाराम ओड सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...