पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वीकेंड कर्फ्यू:तीसरी लहर का पहला वीकेंड कर्फ्यू... सफल बंद रखकर दिखाई जागरूकता‎

सवाई माधोपुरएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर। वीकेंड कर्फ्यू में बंद बजरिया का मुख्य बाजार। - Money Bhaskar
सवाई माधोपुर। वीकेंड कर्फ्यू में बंद बजरिया का मुख्य बाजार।
  • पुलिस दिनभर माइक से करती रही अलर्ट

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहरी के चलते पहले वीकेंड कर्फ्यू में रविवार को बजरिया व शहर में सन्नाटा पसरा रहा। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी गतिविधियां प्रतिबंधित रही। पुलिस एवं प्रशासन के कार्मिक कोरोना गाइडलाइन की पालना करने को लेकर लोगों को जागरुक करते रहे। पुलिस की सख्ती के चलते लोगों की आवाजाही भी बाधित रही। जिले में कोरोना की तीसरी लहर के चलते कोरोना संक्रमित की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुनसान रही सड़कें, बाजार बंद

राज्य सरकार के आदेश अनुसार वीकेंड कर्फ्यू की पालना की जा रही है। रविवार को कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के चलते वीकेंड कर्फ्यू की घोषणा से मुख्य बाजार में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी गतिविधियां प्रतिबंधित रही। गाइडलाइन की पालन के चलते पुलिस लगातार गश्त करती रही। साथ ही लोगों को कोरोना गाइडलाइन की पालना के लिए जागरूक किया। वीकेंड कर्फ्यू के चलते बजरिया व शहर मुख्य बाजार सन्नाटा पसरा रहा।