पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने आयकर अधिकारी, आईटी, आईटी सुरक्षा विश्लेषक, सुरक्षा अधिकारी, क्रेडिट अधिकारी, अर्थशास्त्री सहित स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 155 पदों के लिए भर्ती निकली है। जिसके लिए अभ्यर्थी आज से centralbankofindia.co.in/en पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन की प्रक्रिया 17 दिसंबर 2021 तक चलेगी।
योग्यता
अर्थशास्त्री पद के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र / बैंकिंग/वाणिज्य/ आर्थिक नीति/ सार्वजनिक नीति में पीएचडी होनी चाहिए। इसके साथ ही बैंक में काम करने का 5 वर्ष का अनुभव भी जरूरी है। वहीं डाटा साइंटिस्ट पद के लिए उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर साइंट में बीटेक की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 20 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं अधिकतम उम्र की सीमा में ओबीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 3 वर्ष और एससी और एसटी वर्ग के कैंडिडेट्स को 5 वर्ष की छूट दी गई है।
आवेदन शुल्क
भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 850 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं एससी और एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 175 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।
सलेक्शन प्रक्रिया
सेंट्रल बैंक द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा में सलेक्शन रिटर्न और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। रिटन एग्जाम में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
पदों की संख्या : 155
वैकेंसी डिटेल्सपद का नामपदों की संख्या
अर्थशास्त्री | 1 |
इनकम टैक्स ऑफिसर | 1 |
सूचना प्रौद्योगिकी | 1 |
डाटा साइंटिस्ट (IV) | 1 |
क्रेडिट ऑफिसर (III) | 10 |
डाटा इंजीनियर (III) | 11 |
आईटी सुरक्षा विश्लेषक (III) | 1 |
आईटी एसओसी विश्लेषक (III) | 2 |
जोखिम प्रबंधक (III) | 5 |
तकनीकी अधिकारी (क्रेडिट) III | 5 |
वित्तीय विश्लेषक (II) | 20 |
सूचना प्रौद्योगिकी (II) | 15 |
विधि अधिकारी द्वितीय | 20 |
जोखिम प्रबंधक (II) | 10 |
सुरक्षा (II) | 3 |
सुरक्षा (I) | 1 |
भर्ती से संबंधित ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.