पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंराजधानी जयपुर में लॉकडाउन में सूने पड़े एक मकान के ताले तोड़कर चोर सोने के आभूषण लेकर भाग निकले। 21 महीनों तक मकान मालिक को इसकी भनक तक नहीं लगी। पांच दिन पहले शादी में जाने के लिए गहनों की जरुरत पड़ी। उनको संभाला तब करीब 78 तोला सोने के आभूषण गायब मिले। इस संबंध में पीड़ित ने जयपुर में चित्रकूट थाने में 29 नवंबर को केस दर्ज करवाया है। जिसकी जांच एएसआई भंवरलाल को सौंपी है।
चोरी की यह वारदात गांधी पथ पर रहने वाले चरण सिंह जाट के प्लॉट में हुई। जानकारी के अनुसार करीब 21 महीने पहले वे बाहर थे। कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन में अज्ञात बदमाशों ने चरण सिंह के सूने मकान के ताले तोड़े थे। लेकिन तब घर के अंदर सभी कमरों में सामान व्यवस्थित मिला था। तब चरण सिंह को ऐसा महसूस नहीं हुआ कि घर में कोई सामान चोरी हुआ है। इसलिए उन्होंने थाने पहुंचकर केस भी दर्ज नहीं करवाया।
गत 25 नवंबर को एक शादी में जाने के लिए चरण सिंह की पत्नी को गहनों की जरुरत हुई। तब उन्होंने दराज में रखे आभूषण संभाले तो सोने के आठ सिक्के, सोने का मंगलसूत्र, सोने का टेवटा, सोने की मोहरें, सोने की चेन, दो अंगूठी, दो ईयर रिंग, सोने के चार कड़े व अन्य सोने के आईटम गायब मिले। ये सभी आभूषण उनकी शादी के वक्त कई साल पहले मिले थे। गहने गायब मिलने पर चरण सिंह ने चित्रकूट थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.