पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसोमवार को बच्चों के विवाद को लेकर गांव क्यारदा में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसमें दोनों पक्षो की चार महिलाओं सहित पांच जने घायल हो गये। दो महिलाओं की हालत गंभीर होने से परिजनों ने अस्पताल मे भर्ती कराया. घायलों ने नई मंडी थाने मे पर्चा बयान पर.एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिला अस्पताल के मेडिकल ज्यूरिस्ट डाॅ. ओपी मीना ने बताया कि गांव क्यारदा खुर्द में रविवार को सुबह बच्चों के विवाद में हुई आपसी कहासुनी के बाद दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें दोनों पक्षो को ओर से एक दूसरे पर तलवारों से हमला करने का आरोप लगाया है। इस दौरान एक पक्ष के विमलेश देवी, रामदेई, निरी देवी व गजानन्द घायल हो गये। वहीं दूसरे पक्ष की एक महिला गीता देवी घायल हो गयी। घायलों को परिजनों ने दोनों पक्षों के सभी पांचो जनों को उपचार के लिये राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। दो महिलाओं की हालत गंभीर होने से अस्पताल में भर्ती कराया है। न ई मंडी थाना पुलिस ने घायलों की ओर से पर्चा बयान दर्ज कर लिय है और करवाई की जा रही है ।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.