पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकांग्रेस सेवादल जिला करौली के जिला महासचिव पद पर कैमरी गांव निवासी सुरेन्द्र खटाना को मनोनीत किया गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई की मंशा व जिलाध्यक्ष हनुमान गोपालपुरा की अनुशंसा पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत द्वारा प्रदान की गई है।
सुरेन्द्र खटाना पिछले कई वर्षों से कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में अपनी भागीदारी निभाते आ रहे है। उनके पार्टी के प्रति लगाव व कार्यकुशलता को देखते हुए कांग्रेस सेवादल में जिला महासचिव पद की अहम जिम्मेदारी प्रदान की गई है। खटाना वर्तमान में युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष पद पर भी कार्यरत है। नव नियुक्त जिला महासचिव सुरेन्द्र खटाना ने कहा कि कांग्रेस सेवादल द्वारा उन्हें जिला महासचिव पद की जो जिम्मेदारी दी है
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.