पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दशावतार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कल से:11 हजार दीपकों से होगी महाआरती, 1008 कुंडी विष्णु महायज्ञ में दी जाएगी 3 लाख 20 हजार आहुतियां

आसपुर4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

बागड़ प्रयाग बेणेश्वर धाम पर श्री हरमंदिर स्वर्ण शिखर प्रतिष्ठा, विराट विष्णु महायज्ञ एवं दशावतार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक आयोजित होगा। छह दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर है। कार्यक्रम में संत समागम भी होगा। 1008 कुंडी विष्णु महायज्ञ को लेकर गणितीय एवं वास्तु शास्त्र के अनुसार कुंड तैयार किए गए हैं। इसमें करीब 3 लाख 20 हजार आहुतियां दी जाएगी।

बेणेश्वर पीठाधीश्वर महंत अचुतानंद महाराज ने बताया कि कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीश धनकड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल सहित मंत्री एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम में द्वारका शारदा पीठाधीश्वर स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज, बद्रिकाश्रम के अविमुक्तेश्वरनंद सरस्वती महाराज का आशीर्वाद भी मिलेगा।

बेणेश्वर धाम अत्याधुनिक चेतना का लाइट हाउस

पीठाधीश्वर महंत अच्युतानंद महाराज ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि यहां विशाल कार्यक्रम हो रहा है। 27 नवंबर को कलश यात्रा नवाटापरा से शुरू होगी। सोम नदी पर पहुंचकर अभिषेक किया जाएगा। दूसरी यात्रा बांसवाड़ा मार्ग से प्रवेश करेगी, जिसका आबुर्धरा में अभिषेक होगा।

यह होंगे कार्यक्रम

27 नवंबर : शुद्धिकरण, हेमांद्री श्रवण, दीप प्रव्वजलन, गंगाजल कलश यात्रा एवं सामूहिक महा आरती।

28 नवंबर : देव पूजन, मंडप प्रवेश, कुंड पूजन, अरणी मंथन, अग्नि स्थापना एवं रात्रि में गरबा रास। गुजराती गरबा गायिका आशा बैन वैष्णव की प्रस्तुति।

29 नवंबर : देव पूजन, अति विष्णु महायज्ञ प्रारंभ, शिखर मूर्ति संस्कार, आरती एवं रात्रि में भजन कार्यक्रम।

30 नवंबर : देव पूजन, विष्णु यज्ञ, मंदिर वास्तु एवं रात्रि में पर्यटन विभाग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम।

1 दिसंबर : देव पूजन, विष्णु यज्ञ, धान्याधिवास, आरती एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन।

2 दिसंबर : शिखर ध्वज दंड प्रतिष्ठा एवं दोपहर में पूर्णाहुति होगी। अहमदाबाद की टीम की ओर से भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी।

खबरें और भी हैं...