पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरावतभाटा में रविवार को अमरनाथ यात्रा के यात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखा रवाना किया। रावतभाटा से 25 सालों से अमरनाथ की यात्रा करवा रहे सुरेश व्यास ने बताया कि चारण बस्ती स्थित फेस टू हनुमान मंदिर से 12 श्रद्धालुओं के जत्थे को समाजसेवी बालकिशन गुलाटी ने हरी झंडी दिखा रवाना किया।
उन्होंने बताया कि पहले जत्थे में बेगू से पंडित दिवाकर जोशी, रेखा जोशी, कृष्णा देवी, राजनंदिनी जोशी, कौशल किशोर, प्रियंका देवी, चंद्रशेखर, प्रियंका जोशी, कमल किशोर पंचोली, शारदा देवी, रावतभाटा से राधेश्याम गुप्ता, राधा देवी सहित अन्य श्रद्धालु शामिल है। 15 दिनों की इस यात्रा में श्रद्धालु गण लकड़ेश्वर महादेव, बूंदी श्री डिग्गी कल्याण जी, खाटू श्याम जी, इच्छापूर्ण बालाजी, अबोहर, अमृतसर स्वर्ण मंदिर, चीचि माता जम्मू के भी दर्शन करेंगें।
श्रद्धालु पहलगाम से पैदल यात्रा करते हुए बाबा अमरनाथ के दर्शन किए जाएंगे और करीब 15 दिन बाद वापस यात्रा कर लौटेंगे। इस मौके पर हरीश वधवा, प्रमोद गुप्ता, गुलज़ार अहमद, पुरुषोत्तम सोनी, प्रहलाद सोनी, प्रदीप गुप्ता और मंदिर के पुजारी मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.