पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकरीब 6 महीने पहले हुई चोरी की वारदात के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से जेवरात बरामद की है। दोनों चित्तौड़ की जिंक नगर कॉलोनी से चोरी कर भागे थे।
एएसआई कालू सिंह भाटी ने बताया कि दोनों आरोपियों को उनके घर पर पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनकी निशानदेही पर सोने का हार, सोने का टकला, सोने के कान के झुमके, सोने की अंगूठी, चांदी के सिक्के, चांदी के गिलासे, चेन, रखड़ी, चूड़ी बरामद कर ली है।
गांव में घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा
एएसआई कालू सिंह भाटी ने बताया कि चोरी के बाद डिप्टी बुधराज टांक और थाना अधिकारी हरेंद्र सिंह सौदा ने जिंक नगर कॉलोनी जाकर मौका मुआयना किया। आस-पास के कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। साइबर टीम को भी एक्टिव कर दिया गया था। संदिग्ध ठिकानों पर भी दबिश दी गई थी। इसके अलावा पूर्व में चालानशुदा आरोपियों से पूछताछ की गई। लेकिन इस बारे में कुछ भी पता नहीं चला। जांच में पता चला कि बिजयपुर के दूधीतलाई गांव के कंजर जाति के दो लोगों ने यह चोरी की थी। इसके बाद एक टीम का गठन किया गया। गांव में घेराबंदी कर पिलेश पुत्र कालू कंजर और बल्लू पुत्र सुंदर कंजर को पकड़ा। सख्ती से पूछताछ में दोनों ने वारदात करना स्वीकार किया। कार्रवाई करने वाली टीम में बिजयपुर और कनेरा पुलिस भी शामिल रही।
6 महीने पहले चोरी कर भागे थे
20 दिसंबर 2021 को जिंक नगर कॉलोनी में दो जनों ने चोरी की थी। जिंक के सुरक्षा इंचार्ज पदमलोचन सीयाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वारदात बाली रात अशोक कुमार और उदय सिंह मीणा, जो जिनक में कार्यरत है, नाइट ड्यूटी पर गए हुए थे। क्वार्टर पर कोई भी नहीं था। ड्यूटी के बाद जब दोनों क्वार्टर पहुंचे तो गेट का ताला टूटा हुआ था और दूसरे क्वार्टर की खिड़की का वेंट निकाल कर निकाल कर अज्ञात व्यक्ति क्वार्टर के अंदर प्रवेश कर अलमारियों का ताला तोड़कर उसमें रखे गहने चुरा कर ले गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.