पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंधौलपुर में गाय को बचाने में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 4 लोग घायल हो गए। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल एमपी के रहने वाले है। आगरा में बेटी की शादी कर वापस लौट रहे थे।
एमपी के 4 लोग घायल
कार सवार आगरा में बेटी की शादी कर वापस एमपी लौट रहे थे। मनियां थाना क्षेत्र में बरैठा चौकी के पास अचानक कार के सामने गाया आ गई। धुंध के कारण गाय नजर नहीं आई। अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। हादसे में एमपी के मुरैना जिले के जोरा कस्बे के रहने वाले घायल सूर्यनारायण जैन (50),कुसुम जैन (40), कृष्णा जैन (28) और अमोल जैन (22) घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.