पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शनिवार काे निजी कार्यक्रम में शामिल हाेने अलवर पहुंची। पूर्व मुख्यमंत्री राजे रात 8.30 बजे सर्किट हाउस पहुंची। यहां पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद बानसूर के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री डाॅ. रोहिताश्व शर्मा के नेतृत्व में शक्ति प्रदर्शन उनका स्वागत किया।
सर्किट हाउस के हाॅल में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पार्षद अरुण जैन ने भी उन्हें तस्वीर भेंट की। पूर्व मुख्यमंत्री करीब 15 मिनट सर्किट हाउस में रही, लेकिन मीडिया से दूरी बनाए रखी। यहां से वे सीधे निजी कार्यक्रम में शामिल हाेने रवाना हाे गई।
इससे पहले सर्किट हाउस में अव्यवस्था के चलते कार्यकर्ता धक्कामुक्की करते रहे। इस माैके पर सांसद महंत बालकनाथ, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशाेक परनामी, जिलाध्यक्ष संजय नरूका, शहर विधायक संजय शर्मा, सभापति घनश्याम गुर्जर, पं. धर्मवीर शर्मा, इंद्रजीत सिंह, पूर्व मंत्री मंगलराम काेली, सुखवंत सिंह, माेहित यादव, राजकुमार पंडा, यूआईटी के पूर्व चेयरमैन देवी सिंह शेखावत आदि माैजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.