पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सांड को बचाने के चक्कर में बिगड़ा संतुलन:बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल, शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे कोटपूतली

बानसूर4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
हादसे में घायल महिला - Money Bhaskar
हादसे में घायल महिला

बानसूर के स्वास्तया हनुमान मंदिर के पास सांड को बचाने के चक्कर में बाइक सवार घायल हो गए। घटना शनिवार सुबह 9:30 बजे की है। हादसे में घायल महिला को एंबुलेंस की सहायता से बानसूर उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

सांड को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई बाइक

जानकारी के अनुसार अलवर निवासी रोहिताश कुमार अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने के लिए कोटपूतली जा रहे थे। इसी दौरान बानसूर के स्वास्तया मंदिर के सामने अचानक सांड आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। जिसमें रोहिताश कुमार की पत्नी प्रेम देवी(50) गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायल महिला को बानसूर उप जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज जारी है।

खबरें और भी हैं...