पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नाले पर अतिक्रमण कर किया पक्का निर्माण:विरोध जताया, फिर सामान, पुलिस मौजूदगी में नगर निगम ने हटाया

अजमेर6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
मौके पर विरोध जताते लोग। - Money Bhaskar
मौके पर विरोध जताते लोग।

अजमेर में नाले पर अतिक्रमण कर पक्का निर्माण कर लिया। नोटिस जारी करने के बाद भी नहीं हटाया। कार्रवाई के लिए नगर निगम दस्ता मौके पर पहुंचा तो लोगों ने विरोध जताया। बाद में अतिक्रमणकारियों ने खुद ही सामान हटा लिया। बाद में नगर निगम दस्ते ने अतिक्रमण हटा दिया। इस दौरान रामगंज थाना पुलिस भी मौजूद रही।

खुद ही सामान बाहर निकालते लोग।
खुद ही सामान बाहर निकालते लोग।

भगवान गंज पुलिस चौकी के पीछे नाले पर अतिक्रमण की शिकायत मिलने के बाद नगर निगम का दस्ता जेसीबी सहित मौके पर पहुंचा। इस दौरान अतिक्रमियों ने खुद ही अतिक्रमण हटाने की बात कही। इसके बाद अतिक्रमी खुद ही अतिक्रमण हटाने लगे। वहीं क्षेत्रवासी दिनेश भोगावत ने कहा कि वे सालों से यहां रह रहे हैं। इसके बावजूद नगर निगम अतिक्रमण मान कर हटाने पर आमादा है। इस जमीन काे ऑक्शन करना चाहती है। जबकि वे इसकी सालों पहले की तय डीएलसी दर पर भुगतान करने को तैयार है। नगर निगम की टीम मौजूद रही। रामगंज थाना प्रभारी सतेन्द्रसिंह नेगी ने बताया कि पहले समझाइश की थी और लोग मान गए। कुछ विरोध हुआ लेकिन समझा दिया। लोगों ने अपना सामान खुद ही हटा लिया। बाद में नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

पुलिस जाब्ता भी रहा मौजूद।
पुलिस जाब्ता भी रहा मौजूद।

(फोटो -मोहन ठाड़ा)