पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअजमेर में भीषण गर्मी के बीच पानी की समस्या अब लोगों को परेशान करने लगी है। वार्ड 10 के क्षेत्रवासियों ने गुरुवार को मटका फोड़ कर जल संसाधन अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द उनकी समस्या दूर नहीं हुई तो वह विभाग के बाहर धरना देकर प्रदर्शन करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
नगर निगम के वार्ड 10 में स्थित रावत नगर भाटी के डांग क्षेत्रवासियों ने गुरुवार को क्षेत्र में इकट्ठा होकर मटका फोड़ प्रदर्शन किया। क्षेत्रवासियों ने एक के बाद एक मटके फोड़कर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है। इससे पहले भी कई बार अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। लेकिन उनकी समस्या का आज तक हल नहीं हुआ। वहीं अब भीषण गर्मी अजमेर में पड़ने लगी है। जिसके कारण पानी की समस्या विकराल रूप ले रही है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि इस समस्या को लेकर उन्होंने आज ( गुरुवार ) को मटका फोड़ प्रदर्शन किया है। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर उनकी समस्या को जल्द दूर नहीं किया गया, तो वह आने वाले दिनों में जल संसाधन विभाग के बाहर धरना देकर प्रदर्शन करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.