पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अजमेर में 23 साल की युवती से रेप:फेसबुक पर आरोपी ने की दोस्ती, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, डिलीवरी होने पर पीड़िता को छोड़ा

अजमेर6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल इमेज। - Money Bhaskar
फाइल इमेज।

अजमेर के गंज थाना क्षेत्र में रहने वाली 23 साल की युवती से सवाई माधोपुर के युवक ने फेसबुक पर दोस्ती करके उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ रेप करके एक बच्चे की मां बनाने का मामला सामने आया है। गंज थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गंज थाना पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र की 23 वर्षीय पीड़िता ने उपस्थित होकर शिकायत दर्ज करवाई की जिला सवाई माधोपुर निवासी संजय मीणा पुत्र ओमप्रकाश मीणा ने वर्ष 2018 में उसे फेसबुक पर दोस्ती की थी। इस दौरान आरोपी मीणा ने उसे लगातार दबाव बनाकर शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। इसके साथ ही आरोपी ने उसे आत्महत्या करने की धमकियां भी दी थी। पीड़िता का आरोप है कि उसे दबाव बनाकर अलग-अलग जगहों पर बुलाता और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा।

मंदिर में लेजाकर की शादी

पीड़िता ने बताया कि करीब 2 वर्षों तक ऐसे ही चलता रहा। वर्ष 2021 में संजय के संबंधों के बारे में उसके घर वालों को पता चल गया। पीड़िता के घरवालों ने संजय को बुलाया और बातचीत की तो संजय ने कहा कि वह उससे शादी कर लेगा और वह भी अपने घर वालों को मनाने की कोशिश कर रहा है। पीड़िता ने बताया कि एक दिन संजय ने उसे कहा कि उसके घर वाले नहीं मान रहे हैं और बाद में 9 जनवरी 2022 को उसे घर से भगा ले गया और एक मंदिर में ले जाकर उसकी मांग भर के उससे शादी कर ली।

उसके बाद से वह किराए के मकान में पति-पत्नी बनकर रहने लगे। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान वह गर्भवती हो गई। इस बीच संजय उसे छोड़कर घरवालों से मिलने चला जाता था। पीड़िता का आरोप है कि उसके गर्भ गिराने के लिए उसके घर वालों द्वारा उसे कहा जाता था। जब संजय ने अपने परिवार वालों की बात नहीं मानी तो उसे भी घर से निकाल दिया गया।

बेटी को जन्म दिया तो छोड़ गया आरोपी

पीड़िता ने थाने पर दी शिकायत में बताया कि 29 सितंबर 2022 को जनाना अस्पताल में उसने एक पुत्री को जन्म दिया। अस्पताल में उसके मकान मालिक ने भर्ती करवाया था। पीड़िता का आरोप है कि उसे अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद संजय के परिवार वालों द्वारा उसे धमकियां दी गई। जिसके बाद संजय उसे वापस छोड़कर चला गया। पीड़िता की शिकायत पर गंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह द्वारा की जा रही है।