पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंएकला चलो रे...। कुछ इसी तर्ज पर इन दिनों पूर्व कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू चल रहे हैं। वीरवार को पटियाला में वो शक्ति प्रदर्शन करने जा रहे हैं। एक दो नेताओं को छोड़ दिया जाए तो जिले के किसी भी बड़े नेता को उनकी तरफ से प्रदर्शन में शामिल होने का संदेशा नहीं भेजा गया है।
जिला कांग्रेस की तरफ से मंगलवार को इस प्रदर्शन के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों और काउंसलर को दो मैसेज भेजे गए। पहला मैसेज अंग्रेजी में दोपहर में करीब डेढ़ बजे भेजा गया, उसमें प्रदर्शन का नेतृत्व नवजोत सिंह सिद्धू की अाेर से किए जाने का जिक्र है। दूसरा मैसेज पंजाबी में दोपहर करीब साढ़े चार बजे कांग्रेस वर्कर्स के पास पहुंचा, जिसमें सिद्धू का नाम गायब था।
सिद्धू के इस प्रदर्शन में शहर से कौन जाएगा और कौन नहीं जाएगा? यह तस्वीर साफ नहीं हो सकी थी। पूर्व प्रधान सिद्धू ने 25 अप्रैल को राजपुरा थर्मल प्लांट के बाहर बिजली की कमी को लेकर धरना लगाया था। उसमें राजपुरा के पूर्व एमएलए हरदयाल सिंह कंबोज, पूर्व मेयर विष्णु शर्मा और जिला कांग्रेस शहरी प्रधान नरिंदर लाली ही पहुंचे थे।
मार्च के अाखिरी हफ्ते में उन्होंने जुल्का में कांग्रेसी सरपंच के भाई की कथित अाम अादमी वर्कर्स की पिटाई के विरोध में घर जाकर मुलाकात की थी। सनौर हलका इंचार्ज हरिंदरपाल सिंह हैरीमान, पूर्व विधायक हरदयाल कंबोज, जिला प्रधान नरिंदरपाल लाली ही पहुंचे थे।
हाथी पर सवार होकर अा सकते हैं सिद्धू
सिद्धू तेजी से बढ़ रही मंहगाई अौर तेल कीमतों के विरोध में, प्रदर्शन को ग्लैमर देने के लिए हाथी पर सवार होकर अा सकते हैं। शेरांवाला गेट से लेकर उनका मार्च किला चौक तक निकाला जाएगा। प्रदर्शन सफल बनाने के लिए कांग्रेसी प्रधान नरिंदपाल लाली दिन रात जुटे हुए हैं। कांग्रेस वर्कर्स को अामंत्रण लाली की तरफ से ही भेजा जा रहा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.