पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजिले में कोविड के केस में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 26 दिन में 248 कोविड केस अा चुके हैं। सिविल सर्जन डॉ. राजू धीर ने बताया कि 321 कोविड सैंपल की रिपोर्ट में से 11 पॉजिटिव केस मिले। इनमें 08 शहर और 1-1 नाभा, काहलोमाजरा और काैली के हैं।
अब कोविड पॉजिटिव केस की संख्या 62,488 हो गई है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 60,934 हो गई है। सक्रिय केस 96 हैं। कोविड से मरने वालों की कुल 1458 है। अब तक 345 सैंपल लिए गए। अब तक 12,60,923 सैंपल लिए जा चुके हैं।
जिले में 1764 नागरिकों ने टीका लगवाया। रविवार को एनेक्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मॉडल टाउन और त्रिपड़ी, राजिंदरा अस्पताल, माता कौशल्या अस्पताल, समाना सब डिवीजन अस्पताल, सिविल अस्पताल, नाभा, सिविल अस्पताल, राजपुरा और काैली, भादसों, काहलोमाजरा, हरपालपुर, दूधनसाधां, शुतराणा में कैंप लगाकर टीकाकरण हाेगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.