पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसीनियर IAS अफसर संजय पोपली के बेटे कार्तिक की मौत से पंजाब में सियासी घमासान मच गया है। कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर हमला करते हुए कहा कि पंजाब में कानून प्रक्रिया का ड्रामा बना दिया गया है। वहीं आम आदमी पार्टी सरकार के बचाव में आ गई।
आप प्रवक्ता ने कहा कि कार्तिक की मौत दुखदायी है लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की जंग जारी रहेगी। पंजाब विजिलेंस की टीम शनिवार दोपहर IAS पोपली के चंडीगढ़ के सेक्टर 11 स्थित घर में रिकवरी करने आई थी। इसी दौरान कार्तिक की गोली लगने से मौत हो गई।
निजी हितों के लिए कीमती जान ले ली
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि कानून को अपना काम करना चाहिए। आम आदमी पार्टी की सरकार ने कानून प्रक्रिया ड्रामा बनाकर रख दिया है। निजी हितों के लिए एक कीमती जान ले ली गई। किसी की जान लेना माफी के योग्य गुनाह नहीं है। अब कार्तिक को वापस कौन लाएगा?।
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी : AAP
आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। अपने मंत्री के खिलाफ भी एक्शन लिया गया। करप्शन में IAS पोपली को पकड़ा गया। उनके बेटे की मौत दुर्भाग्यपूर्ण है। मगर, इतना साफ है कि करप्शन को लेकर सरकार कोई कंप्रोमाइज नहीं करेगी। बिना बदलाखोरी के सरकारी एजेंसियों का काम चलता रहेगा। कंग ने कहा कि कार्तिक ने सुसाइड किया है। करप्शन की वजह से परिवार पर मेंटल प्रेशर रहता है। यह इस घटना में पता चलता रहता है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.