पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपंजाब में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए नामांकन आज से शुरू होंगे। नामाकंन प्रक्रिया 31 मई तक चलेगी। कांग्रेस की अंबिका सोनी और अकाली दल के बलविंदर सिंह भूंदड़ का कार्यकाल 4 जुलाई को खत्म हो रहा है। जिसके बाद यह सीटें खाली हो रही हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी के पास 117 में से 92 विधानसभा सीटें हैं। ऐसे में दोनों ही सीटें उनके खाते में जानी तय हैं। आप किन 2 चेहरों को राज्यसभा भेजेगी, इसको लेकर सबकी नजर लगी हुई है।
यह है चुनाव कार्यक्रम
पंजाब के मुख्य चुनाव अफसर (CEO) डॉ. एस. करुणा राजू ने बताया कि 24 से 31 मई तक नामांकन होगा। नामांकन पत्रों की पड़ताल 1 जून को होगा। नामांकन वापस लेने की तारीख 3 जून है। इसके बाद 10 जून को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। मतों की गिनती भी इसी दिन शाम 5 बजे होगी। चुनाव का काम 13 जून से पहले मुकम्मल कर लिया जाएगा। नामांकन के लिए पंजाब विधानसभा के सेक्रेटरी को रिटर्निंग अफसर बनाया गया है। उनके पास सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं।
जानिए कैसे होगा पंजाब में राज्यसभा सदस्य का चुनाव
राज्यसभा सदस्य के चुनाव के लिए सिर्फ विधायक ही वोट देंगे। इसके लिए विधायकों की कुल संख्या को राज्यसभा की खाली सीटों में 1 जोड़कर विभाजित किया जाता है। उसके बाद जो आंकड़ा आए, उसमें एक जोड़ दिया जाता है। जिसे उतने विधायकों का समर्थन मिलेगा, वह सदस्य बन जाएंगे।
पंजाब के लिहाज से देखें तो पहले 2 सीटों के लिए चुनाव होना है। ऐसे में विधायकों की 117 की संख्या को 2 सीटों में 1 जोड़कर यानी 3 से विभाजित करेंगे। जिसके बाद 39 का आंकड़ा आएगा और उसमें 1 जोड़ने के बाद 40 हो जाएंगे। इस लिहाज से एक सदस्य के लिए 40 विधायकों का समर्थन जरूरी है। ऐसे में यह दोनों सदस्य आम आदमी पार्टी के ही चुने जाएंगे।
पहले 5 मेंबरों को लेकर हो चुका बवाल
पंजाब में पहले खाली हुई 5 सीटों पर भी आम आदमी पार्टी के ही सांसद चुने गए हैं। इनमें इनमें दिल्ली से MLA रहे राघव चड्ढा, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, प्रोफेसर डॉ. संदीप पाठक, लुधियाना के बिजनैसमेन संजीव अरोड़ा और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के अशोक मित्तल को आप ने राज्यसभा भेजा। विरोधियों ने आरोप जड़ा कि आप पंजाबियों का हक मारकर बाहरी लोगों को राज्यसभा भेज रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.