पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

किसानों को नहीं भरनी पड़ेगी सहकारी सभाओं की फीस:CM मान का फसल खराब की समीक्षा मीटिंग में फैसला; इस साल मिलेगी छूट

चंडीगढ़2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

पंजाब के CM भगवंत मान ने किसानों को सहकारी सभाओं की फीस भरने से छूट दी है। उन्होंने तेज बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल की समीक्षा के लिए अधिकारियों की मीटिंग ली। इसमें किसानों को इस साल के लिए सहकारी सभाओं की फीस भरने से छूट दी गई।

CM मान ने फसल का अधिक नुकसान होने पर किसानों हित में लिए इस फैसले के संबंध में अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। मान बीती 26 मार्च को निहालसिंह वाला, मुक्तसर, तलवंडी साबो और पटियाला के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने अलग अलग जगहों पर हुए कृषि के भारी नुकसान को स्वयं मौके पर जाकर देखा। इसके बाद अधिकारियों के साथ मीटिंग कर यह फैसला लिया।

मूंगी की खेती से परहेज, मुआवजा राशि बढ़ाई
इससे पहले CM मान ने किसानों से PAU से बीज लेने की अपील की है। इसके अलावा एक्सपर्ट्स की राय के अनुसार फसल को सफेद मक्खी से बचाने के लिए मूंगी की खेती से परहेज करने बारे भी चेताया है। मान ने किसानों को फसल पर किए जाने वाले स्प्रे की जानकारी भी जल्द देने की बात कही है। इसके अलावा प्राकृतिक आपदा से बर्बाद होने वाली फसल पर पहले के मुकाबले अब 25 प्रतिशत अधिक धनराशि देने की घोषणा भी की है। इसके लिए पंजाब सरकार द्वारा तय नियमों में संशोधन कर दिया गया है।