पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंयुवा नेता साजन सिडाना को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल मलोट का प्रधान नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश गोरा पठेला और मलोट भाजपा के मंडल प्रधान सीता राम खटक व अन्य नेताओं ने की। भाजपा के सीनियर नेताओं ने इस नौजवान में विश्वास प्रकट किया है। नवनियुक्त प्रधान साजन सिडाना ने भी नेताओं को विश्वास दिलाया कि वह तनदेही से पार्टी की सेवा करेगा। इस मौके पर सीनियर भाजपा नेताओं में प्रधान हैप्पी डाबर, केशव सिडाना, सुभाष गुंबर, अमन मिड्डा, राजन सेठी, सतीश मोंगा, बिट्टा गाबा, निशान, रूपलाल शर्मा, प्रेम जांगड़, सुरेन्द्र तरमाला, धर्मचंद, कुलवंत गुम्बर, राज कुमार गुप्ता, चिंटू बठला मौजूद थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.