पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रागी सिंहों ने किया कथा कीर्तन:लालडू ट्रक यूनियन में सर्वत्र की भलाई के लिए भोग डाला और अरदास की

लालडू2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
लालडू यूनियन की ओर से आयोजित अखंड पाठ साहिब में शामिल होते  विधायक कुलजीत सिंह रंधावा। - Money Bhaskar
लालडू यूनियन की ओर से आयोजित अखंड पाठ साहिब में शामिल होते विधायक कुलजीत सिंह रंधावा।

लाइट कमर्शियल व्हीकल यूनियन के मैनेजमेंट व सदस्यों ने सर्वत्र की खुशहाली के लिए यूनियन परिसर में श्री अखंड पाठ साहिब का भोग डाला और अरदास की। इस दौरान रागी सिंहों ने कथा कीर्तन कर उपस्थित लोगों को निहाल किया। ॉ

विधायक कुलजीत सिंह रंधावा विशेष रूप से मौजूद रहे। रंधावा ने कहा कि अखंड पाठ साहिब का आयोजन शहर की शांति व खुशहाली और सभी यूनियन संचालकों की तरक्की के लिए बहुत ही सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि देश की समृद्धि में ट्रांसपोर्ट समुदाय का बड़ा योगदान है।

आप नेता सुभाष शर्मा ने संघ संचालकों से नशे से दूर रहने की अपील की। यूनियन प्रधान प्रमोद राणा ने रंधावा सहित सभी हस्तियों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर आप ब्लॉक प्रधान गुरविंदर सिंह, लालडू नगर परिषद अध्यक्ष सतीश राणा सहित आम आदमी पार्टी सर्कल लालडू टीम भी मौजूद थी।