पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनेस्ले इंप्लाइज यूनियन की साल 2022 -2024 का मतदान यूनियन के बाबू गणपत राय हाल में 5 सदस्यता समिति की निगरानी में हुआ। इस समिति के चेयरमैन राजवंत सिंह माहला और मेंबर सुरिंदर सिंह छिंदा, संतोख सिंह, दविंदर सिंह, कर्मवीर सिंह आदि समेत साल 2022-2024 की होने वाली अध्यक्षता के मतदान में मुख्य मुकाबला दलजीत सिंह रवि लंढेके और सतनाम सिंह जौहल धल्लेके के बीच था। सुबह सवा छह से शाम पांच बजे तक चले इस मुकाबले के बाद मतों की गणना की गई।
चुनाव नतीजे बताते कमेटी के राजवंत सिंह माहला ने बताया कि 701 में से कुल 689 वोट पोल हुई हैं जिनमें से सभी वोटें सही पाई गई और दलजीत सिंह रवि को 476 और सतनाम सिंह जौहल धल्लेके को पड़ीं 213 वोट मिले। समिति ने 263 वोटों के बड़े अंतर के साथ प्रधानगी पद के लिए रवि को विजेता करार दिया।
प्रधान रवि ने सब से पहले जद्दी गांव लंढेके में जाकर गुरुघर में परमात्मा का शुक्राना किया। इस मौके पर सिमरनजीत सिंह सिमरा, गुरदीप सिंह संधू, परमजीत सिंह संधू, जसपाल सिंह भट्टी, दविंदर सिंह, सुरिंदर सिंह छिन्दा, तजिंदर सिंह गिल, रमनदीप सिंह, चमकौर सिंह, जंग सिंह, प्रदीप सिंह, कुलविन्दर सिंह पटियाला व हर प्लांट के लोग हाजिर थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.