पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपक्खोवाल रोड पर शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन के परिवार में विवाद होने पर शादी नहीं हो पाई। दुल्हन का आरोप है कि दूल्हे के परिवार ने दहेज और पैसों की मांग की थी। इसके चलते उन्होंने बारात लौटा दी। दुल्हन के परिवार ने थाना डिवीजन 3 पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी रही। वहीं, देर रात तक दुल्हन के रिश्तेदार कार्रवाई करवाने के लिए थाने में बैठे रहे।
जानकारी के अनुसार न्यू शिवाजी नगर के युवक का खुड्ड मोहल्ला की लड़की के साथ रिश्ता हुआ था। मंगलवार को पक्खोवाल रोड पर पैलेस में शादी थी। दुल्हन के पिता का आरोप है कि जब बारात आई तो पहले दूल्हे के परिवार ने सभी रिश्तेदारों को शगुन डालने के लिए कहा। इसके बाद दहेज मांगने लगे। उन्होंने दहेज देने के बाद ही शादी करने की बात कही। इसके बाद दुल्हन ने शादी से मना कर बारात लौटा दी। वहीं, दूल्हे के परिवार का आरोप है कि उन्होंने दहेज की मांग नहीं की थी। वह बारात लेकर पहुंचे तो पता नहीं किस कारण से लड़की के रिश्तेदारों ने शादी से मना कर दिया। वहीं, एएसआई मदन लाल का कहना है कि लड़की वालों की शिकायत आई है। अभी जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई होगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.