पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपंजाब के लुधियाना में यूथ अकाली दल की तरफ से मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया है। यूथ अकाली नेता गुरदीप गोशा की तरफ से एक रिक्शा दौड़ का आयोजन किया गया था। सभी रिक्शा संचालकों के मुंह पर सीएम चन्नी की फोटो के मुखौटे पहनाए गए थे। उन्होंने कहा कि अकाली नेताओं ने नकली साइकिल चालक चन्नी से रेस लगाई और वह हार गए।
इस दौरान गुरदीप गोशा ने कहा कि आज दुनिया जहां रॉकेट साइंस की बात कर रही है। लोग अपने बच्चों से चांद और मंगल के बारे में बात कर रहे हैं, लेकिन इसके उल्ट पंजाब के CM चरणाजीत सिंह चन्नी रोजाना नए ड्रामे कर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। उन्हें पंजाब की प्रगति पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए था।
उन्होंने कहा कि चन्नी बताएं कि कितने अस्पताल खोले गए हैं, कितने कॉलेज बने, कितने नए स्कूल बने, कितने लोगों को रोजगार मिला, कितना कारोबार बढ़ा। वह लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिशें कर ड्रामे से उनका ध्यान भटका रहे हैं। दावों के मुताबिक ना बिजली का दाम कम हुए, ना ही रेत का भाव कम हुआ और न ही कोई नया कॉलेज, स्कूल, अस्पताल, सड़क और पुल बनाया। सिर्फ जनता को बेवकूफ बनाया। आज पंजाब की जनता पांच साल का हिसाब मांगती है, लेकिन मुख्यमंत्री अपना और लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। गुरदीप ने कहा कि अब लोग कांग्रेस की बातों में नही आए गए।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.