पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंविधानसभा चुनाव 2022 से पहले ही कांग्रेस नेताओं के विकेट गिरने शुरू हो गए हैं। राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर और प्रवक्ता रहे प्रीतपाल सिंह बलियावाल पहले ऐसे नेता बने जिन्होंने कांग्रेस छोड़कर कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस जॉइन की है।
बलियावाल ने दो दिन पहले ही कांग्रेस चेयरपर्सन सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजा था। बुधवार को बलियावाल ने चंडीगढ़ में कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात की और उनके साथ आने का ऐलान किया।
नवजोत सिद्धू बने पार्टी छोड़ने की वजह
सोनिया गांधी को इस्तीफा भेजने के बाद प्रीतपाल सिंह बलियावाल ने नवजोत सिंह सिद्धू को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था। बलियावाल ने कहा था कि नवजोत सिद्धू भाजपा के कांग्रेस मुक्त भारत के एजेंडे पर काम कर रहे हैं। इसी कारण पार्टी को खत्म करने की ओर बढ़ रहे हैं। इसलिए कांग्रेस को जल्द ही इस पर मंथन करना चाहिए। नवजोत सिद्धू की वजह से कई नेता पार्टी छोड़ने को तैयार बैठे हैं और दूसरी पार्टियां जॉइन कर सकते हैं।
राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की बात रखते रहे बलियावाल
प्रीतपाल सिंह बलियावाल कांग्रेस पार्टी की बात राष्ट्रीय मीडिया के समक्ष बाखूबी रखते रहे हैं। वह पहले से ही नवजोत सिद्धू के साथ एक मत नहीं हो पा रहे थे। पाकिस्तान में नवजोत सिद्धू के इमरान खान को भाई कहने के बाद दूरियां और बढ़ गईं। सिद्धू ने बलियावाल को डिबेट में हिस्सा नहीं लेने के आदेश दिए थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.