पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टेंपरेचर का उलटा चक्र:शहर में रात को 5.9 डिग्री की ठंडक, सूबे में रात में सबसे ज्यादा ठंड यहीं; प्रदूषण भी कम नहीं हो रहा

जालंधर6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
पीएपी चौक के पास मंजिल की ओर बढ़ते हुए वाहन चालक। - Money Bhaskar
पीएपी चौक के पास मंजिल की ओर बढ़ते हुए वाहन चालक।
  • प्रदूषण की बात करें तो दोपहर 3 बजे 128 रिकॉर्ड हो चुका था

मग्घर माह में जब दिन खूब ठंडे होते हैं तो इस साल टेंपरेचर का उलटा चक्र चल रहा है। जालंधर में रविवार-सोमवार की रात में 5.9 डिग्री पारा रहा है। ये गिरावट आमतौर पर दिसंबर में होती है। दिन में तीखी धूप निकली, लेकिन रात को खूब ठंड रही। दिन में पारा 25.2 डिग्री तक पहुंच गया। प्रदूषण की बात करें तो दोपहर 3 बजे 128 रिकॉर्ड हो चुका था।

इस तरह जहां जालंधर में दोपहर गर्म है तो रात अति ठंडी रही। इसी बीच हवा में प्रदूषण भी खूब दर्ज हो रहा है। सिलसिला अगले 4-5 दिन जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार इस समय पश्चिमोत्तर हवाएं चल रही हैं, जिससे ऐसा मौसम बना है। रात में धुंध का प्रकोप बढ़ेगा, लेकिन दिन में हवा साफ रहेगी। जालंधर में आमतौर पर नवंबर के अंतिम दिनों में रात में पारा 14-15 डिग्री होता है, लेकिन इस बार हिमाचल की ठंडक के चलते रात को जालंधर भी कंपकंपा रहा है।