पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपंजाब के जालंधर जिले के लम्मा पिंड में सरकारी स्कूल के पास एक घर में शुक्रवार सुबह गैस सिलेंडर ने धमाका हो गया। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। घायलों को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, उनका उपचार जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात को परिवार खाना इत्यादि बनाने और खाने के बाद सो गया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया और रातभर सिलेंडर से गैस लीक होती रही। सुबह उठकर जैसे ही गैस स्टोव को जलाने के लिए माचिस जलाई तो धमाका हो गया और घर में आग लग गई।
हादसे में घर के मालिक राजकुमार मूल निवासी भागलपुर (बिहार) और उसके एक डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। धमाके की आवाज सुनकर लोग दौड़े आए। उन्होंने देखा कि घर में सभी लोग घायलावस्था में बेसुध पड़े थे। लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचित किया। उन्हें अस्पताल में पहुंचाया।
चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, दो घायलों को उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घर के मालिक की तो मौके पर ही मौत हो गई थी। महिला और उसके दो बच्चों को घायलावस्था में जब अस्पताल ले जाया जा रहा था तो एक बच्चे ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
महिला फिलहाल खतरे से बाहर है, जबकि उसके पांच साल के बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। धमाके के साथ आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई है। टीम ब्लास्ट के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल सिलेंडर ब्लास्ट का ही मामला लग रहा है। पाइप लीक होने से हादसा हुआ।
अभी छह दिन पहले ही घर में आया था परिवार
लोगों ने बताया कि राजकुमार प्रवासी मजदूर था। वह मजदूरी करके अपना परिवार पाल रहा था। अभी छह दिन पहले ही वह अपने परिवार के साथ लम्मा पिंड में शिफ्ट हुआ था। इससे पहले वह कहीं और रहता था। लोगों का कहना था कि शायद मौत ही उसे यहां पर खींच लाई थी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.