पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डिवाइडर से टकराई बेकाबू इनोवा:वैष्णो देवी से लौट रहे 6 श्रद्धालु जख्मी, घायल जालंधर रेफर

टांडा उड़मुड़एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हादसे में क्षतिग्रस्त इनोवा गाड़ी और अस्पताल में भर्ती घायल। भास्कर - Money Bhaskar
हादसे में क्षतिग्रस्त इनोवा गाड़ी और अस्पताल में भर्ती घायल। भास्कर

वैष्णो देवी यात्रा से लौट रहे इनोवा कार सवार 6 श्रद्धालु वीरवार देर शाम जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव कुराला के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दुर्घटना शाम करीब 6 बजे हुई। वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों का इनोवा वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया और डिवाइडर से टकरा गया। हादसा इतना भयानक था कि इनोवा के परखचे उड़ गए। लोगों ने बड़ी मुश्किल से वाहन से घायलों को बाहर निकाला।

सरबत का भला सोसायटी ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
सरबत का भला सेवा सोसायटी मूनक के स्वयं सेवक जत्थेदार दविंदर सिंह मूनक ने उन्हें एंबुलेंस से टांडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से घायलों की हालत गंभीर होने के कारण जालंधर के श्रीमन अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के दौरान घायल हुए यात्रियों की पहचान गुरुग्राम (गुड़गांव) निवासी सुरिंदर कुमार, ममता देवी, पारुल, संहिल, मंजू देवी और कुलदीप के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर टांडा पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।