पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 का ऐलान:अमृतसर में 11 सीटें; 1131 लोकेशनों पर बनेंगे 2211 पोलिंग स्टेशन, करीब 20 लाख लोग करेंगे मतदान

अमृतसरएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारतीय चुनाव आयोग ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 का ऐलान कर दिया है। 14 फरवरी 2022 को सिंगल फेज में पंजाब में चुनाव मतदान होंगे। पंजाब विधानसभा की 117 में से 11 सीटें अमृतसर में हैं, जहां 19 लाख 44 हजार 090 वोटर हैं, जो अगले 5 साल के लिए पंजाब के भविष्य का निर्णय करेंगे।

डिप्टी कमिश्नर जनरल रूही दुग ने चुनाव की घोषणा के साथ ही अमृतसर में लगे सभी राजनीतिक होर्डिंग्स उतारने के आदेश दे दिए हैं। नगर निगम और नगर पंचायतें भी अलगे दो दिनों में शहर व ग्रामीण एरिया में लगे सभी होर्डिंग्स उतार देंगे। साथ ही चुनाव आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए।

वहीं सभी सियासी पार्टियों को स्पष्ट कर दिया गया है कि वे 15 जनवरी तक सियासी रैलियां नहीं कर सकते। जो भी होगा वर्चुअल यानी ऑनलाइन प्रचार होगा। उन्होंने जानकारी दी कि इस बार जिले में 19 लाख 44 हजार 090 वोटर मत का प्रयोग करेंगे। इनके लिए 1131 लोकेशनों पर 2211 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

कोरोना के चलते किसी भी बूथ पर 1200 से अधिक वोटिंग नहीं होगी। ऐसे में पोलिंग बूथों की गिनती बढ़ सकती है। चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ हों, इसके लिए जिले में स्टैटिक सर्विलांस टीमों, वीडियो टीमों, फ्लाइंग स्क्वाड टीमों को तुरंत प्रभाव से काम करने को कहा गया है। इनकी संख्या भी बढ़ सकती है।

विजिल ऐप पर शिकायत का निपटारा 100 मिनट में

डिप्टी कमिश्नर जनरल रूही दुग ने बताया कि सरकार की तरफ से बनाई गई सी. विजिल ऐप के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसे बना लिया गया है और जल्द ही यह वर्किंग हो जाएगी। इसके जरिए लोग आचार संहिता का उल्लंघन होने की शिकायतें तस्वीरों व वीडियो के माध्यम से भेज सकते हैं, जिसे 100 मिनट में हल किया जाएगा।

11 हलके, 1944090 वोटर और 2211 पोलिंग बूथ

हलका

वोटर

पोलिंग स्टेशन

पोलिंग लोकेशन

अमृतसर ईस्ट

165043

172

64

अमृतसर नार्थ

195586

212

69

अमृतसर वेस्ट

210146

211

67

अमृतसर सेंट्रल

144650

163

64

अमृतसर साऊथ

170493

171

63

अजनाला

155016

190

140

राजासांसी

173551

223

145

मजीठा

164687

213

151

जंडियाला

179127

217

113

अटारी

187418

204

119

बाबा बकाला

198373

235

136

कुल

1944090

2211

1131